शाही टुकड़ा

शाही टुकड़ा

सामग्री:

  • 1 ताजा ब्रेड का पैकेट
  • 4 कटोरी पानी
  • 3 कटोरी सफेद चीनी
  • तलने के लिए तेल
  • 1 कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • सजावट के लिए ड्राई फ्रूट्स

चाशनी कैसे बनाये:

1. एक मध्यम आकर के फ्राई पैन में चीनी और पानी को मिलाएं।

2. चीनी और पानी के घोल में उबाल आने दे और इसे लगभग 1-2 मिनट के लिए  हिलाते रहे जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाये।

3. इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

शाही टुकड़ा कैसे बनाएं:

1. ब्रेड स्लाइस को 4 बराबर भागों में काटें।

2. एक पैन में तेल गरम करें और ब्रेड के टुकड़ों को उसके गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, समान रूप से पकाने के लिए साइड को पलटें।

3. ब्रेड के टुकड़ों को प्लेट में निकालें।

4. ब्रेड टुकड़ा को चीनी की चाशनी में डुबोएं और एक मिनट के बाद टुकड़ों को निकाल दें।

5. तले हुए ब्रेड के टुकड़े को नारियल के पाउडर से कवर करें।

6. शाही टुकड़े को आखिर में सूखे मेवों से सजाये करें।

शाही टुकड़े को परोसने का सबसे अच्छा तरीका:

1. शाही टुकड़े को एक मीठे पकवान के रूप में परोसा जा सकता है।

2. शाही टुकड़े को रबड़ी के साथ परोसा जा सकता है ताकि इसे अतिरिक्त शाही रूप दिया जा सके। राबड़ी के साथ परोसा जाने पे शाही टुकड़े का सवाद और भी बढ़ जाता है।

नोट: शाही टुकड़ा आसानी से 4-5 दिनों के लिए रेफ्रिजरेटर में स्टोर करके रखा जा सकता है।

आशा है आपको यह रेसिपी पसंद आएगी। मिठाई हर भारतीय त्यौहार का मुख्य आकर्षण हैं, इस जल्दी से त्यार होने वाले शाही टुकड़े को घर पर बनाये और हर सामान्य दिन को एक त्यौहार में बदले। आर्टिकल   के अंत में अपना अनुभव और प्रतिक्रिया जरूर लिखें। अपना ध्यान रखे और मुस्कुराते रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
× How can I help you?